पानी के बिलों के बकायेदारों पर MCG की सख्ती, 72 उपभोक्ताओं से वसूले 77.87 लाख

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Oct, 2026 07:23 PM

mcg take action againt water bill defaulter and recovered 77 lakh

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पानी के बिलों की बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्लस्टर टीम-1 और टीम-2 ने कुल 72 उपभोक्ताओं से 77.87 लाख रुपए की वसूली की है।

गुड़गांव, (ब्यूरो):  नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पानी के बिलों की बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्लस्टर टीम-1 और टीम-2 ने कुल 72 उपभोक्ताओं से 77.87 लाख रुपए की वसूली की है। रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच दोनों टीमों ने बकाया राशि की वसूली के लिए कार्रवाई की। वहीं, सनसिटी क्षेत्र में लंबे समय से पानी के बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और बकाया राशि जमा नहीं कराने पर पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

टीम-2 ने 53 उपभोक्ताओं से वसूले 44.52 लाख रुपए

रिपोर्ट के अनुसार, जेई महबूब अली के नेतृत्व वाली क्लस्टर टीम-2 ने 53 उपभोक्ताओं से 44.52 लाख रुपए की वसूली की। वहीं, जेई दीपक यादव के नेतृत्व वाली क्लस्टर टीम-1 ने 19 उपभोक्ताओं से 33.35 लाख रुपए की बकाया राशि वसूल की। दोनों टीमों द्वारा की गई संयुक्त वसूली 77.87 लाख रुपए से अधिक रही। यह कार्रवाई पानी के बिलों की बकाया राशि एकत्र करने और उपभोक्ताओं को नियमित भुगतान के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

 

सनसिटी में बकायेदारों पर कार्रवाई

सनसिटी क्षेत्र में नगर निगम की टीमें उन उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं, जिन्होंने लंबे समय से पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया है। बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पानी की सुविधा का लाभ लेने वाले सभी उपभोक्ताओं को अपने बिलों का भुगतान निर्धारित समय पर करना चाहिए। बकाया राशि की वसूली के लिए कनेक्शन काटने के साथ-साथ नियमानुसार अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।

 

समय पर बिल जमा कराएं, कार्रवाई से बचें

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने लंबित पानी के बिलों का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने पानी के बिलों को अनदेखा न करें और नियमित रूप से भुगतान करें। समय पर भुगतान से जलापूर्ति से संबंधित सेवाओं के संचालन और नगर निगम की राजस्व व्यवस्था को बनाए रखने में सहायता मिलती है।

 

बकाया राशि की वसूली का अभियान रहेगा जारी

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पानी के बिलों की वसूली और राजस्व अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। नगर निगम की टीमें बकायेदार उपभोक्ताओं के मामलों की समीक्षा करते हुए भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!