धूल प्रदूषण पर लगाम के लिए एमसीजी अधिकारियों को जोनवार जिम्मेदारी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Oct, 2026 09:09 PM

mcg officials assigned zone wise responsibilities to curb dust pollution

शहर में धूल प्रदूषण पर नियंत्रण और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सीएक्यूएम सिटी एक्शन प्लान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को जोनवार जिम्मेदारी सौंपी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर में धूल प्रदूषण पर नियंत्रण और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सीएक्यूएम सिटी एक्शन प्लान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को जोनवार जिम्मेदारी सौंपी है। अधिकारी सड़को के पुनर्विकास, धूल नियंत्रण उपायों और पर्यावरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा व सत्यापन करेंगे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आदेश के अनुसार, जोन-1 और जोन-2 की निगरानी निगमायुक्त स्वयं करेंगे। अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी को जोन-3 और जोन-4 तथा अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका को जोन-5 और जोन-6 की जिम्मेदारी दी गई है। अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव सभी जोन में हॉर्टिकल्चर संबंधी कार्यों की निगरानी करेंगे। अधिकारी सीएक्यूएम सिटी एक्शन प्लान के तहत पुनर्विकसित सडक़ों का सत्यापन करेंगे और धूल नियंत्रण के लिए लागू उपायों की स्थिति जांचेंगे। इसके अलावा हॉर्टिकल्चर कार्यों, तालाबों के पुनरुद्धार और वर्षा जल संचयन से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति तथा रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जाएगा।

 

निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए चीफ इंजीनियर और संबंधित इंजीनियरिंग अधिकारियों को आवश्यक रिकॉर्ड, तकनीकी सहायता और जोनवार आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निगमायुक्त के आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था धूल प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!