Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Sep, 2026 09:05 PM

पालम विहार इलाके में एक युवक की पहली मंजिल से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले तीन-चार दिनों से पेट दर्द की समस्या से परेशान था। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत...
गुड़गांव, (ब्यूरो): पालम विहार इलाके में एक युवक की पहली मंजिल से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले तीन-चार दिनों से पेट दर्द की समस्या से परेशान था। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के अनुसार, यूपी मूल का करीब तीस वर्षीय युवक पालम विहार इलाके में रहता था। वह मकान की पहली मंजिल से नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द से परेशान था। हालांकि, वह किस कारण से पहली मंजिल से नीचे गिरा, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक के परिजनों से संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही युवक के गिरने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।