Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Sep, 2026 08:59 PM

सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एआईटी चौक के पास कार को साइड से टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक ने रास्ता रोककर अभद्रता की और लोहे की रॉड से कार की लाइट का शीशा तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एआईटी चौक के पास कार को साइड से टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक ने रास्ता रोककर अभद्रता की और लोहे की रॉड से कार की लाइट का शीशा तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-55 निवासी पूजा वर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को वह अपनी स्विफ्ट कार से सेक्टर-54 मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रही थीं। एआईटी चौक के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो के चालक ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद स्कॉर्पियो चालक ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर उनकी कार का रास्ता रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी से लोहे की रॉड निकाली और पूजा की कार की लाइट का शीशा तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर बीएनएस की धारा 125, 281 और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।