युवती से गाली गलौज के साथ किया अभद्र व्यवहार, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Sep, 2026 06:57 PM

woman molested by unknown at dlf area

डीएलएफ फेस-तीन में एक युवती से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर डीएलएफ फेस-तीन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): डीएलएफ फेस-तीन में एक युवती से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर डीएलएफ फेस-तीन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

डीएलएफ फेस-तीन की रहने वाले पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर को क्षेत्र में ही एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज की और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया। इस घटना से परेशान होकर पीड़िता ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और लिखित शिकायत सौंपी।

 

शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीएलएफ फेस-3 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 (महिला की लज्जा का अनादर करने के उद्देश्य से शब्द, इशारा या कृत्य करना) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके और उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!