हिसार में रंगदारी का खौफनाक खेल: 3 लाख 'मंथली' देने से इनकार पर परचून दुकानदारों पर हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 25 Sep, 2026 11:51 AM

grocery shopkeepers attacked for refusing to pay 3 lakh  monthly  protection mo

हिसार के पटेल नगर की गली नंबर-10 में परचून की दुकान चलाने वाले दो भाइयों पर कथित तौर पर 3 लाख रुपये की मंथली देने से इनकार करने पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने दुकान और मकान में भी जमकर

हिसार(विनोद): हिसार के पटेल नगर की गली नंबर-10 में परचून की दुकान चलाने वाले दो भाइयों पर कथित तौर पर 3 लाख रुपये की मंथली देने से इनकार करने पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने दुकान और मकान में भी जमकर तोड़फोड़ की। घायल दोनों भाइयों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़ित सुनील के अनुसार, करीब तीन महीने पहले उनसे कथित तौर पर 3 लाख रुपये की मंथली मांगी गई थी। बुधवार रात कार में सवार कुछ युवकों ने उन्हें बुलाकर दोबारा मंथली देने के लिए धमकाया। इनकार करने के कुछ देर बाद 7-8 युवक हथियारों के साथ पहुंचे और सुनील व उसके भाई सोनू पर हमला कर दिया।  हमले में दोनों घायल हो गए। जबकि दुकान और मकान के दरवाजे व शीशे भी तोड़ दिए गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी अपने कब्जे में ले लिया है और अच्छे से छानबीन में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले आरोपियों ने फोन पर सुनील की कार्तिक नाम के व्यक्ति से बात करवाई थी। पुलिस का कहना है कि मंथली देने से इनकार करने के बाद दहशत फैलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।  पीएलए चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को निशानदेही के लिए घटनास्थल पर भी लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में राहुल उर्फ गोल्डन मंगल और मोहित उर्फ भैया समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के सिर मुंडवाकर उन्हें मौके पर ले जाकर निशानदेही करवाई। घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी कार्तिक और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पीएलए चौकी इंचार्ज अनूप कुमार ने बताया कि मामले में 8-9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पांच आरोपियों को राउंडअप कर गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी कार्तिक के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट और रंगदारी समेत 17 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!