Edited By Harman, Updated: 05 Oct, 2026 08:47 AM

हिसार में देर रात कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में हरिता गांव निवासी नरेश नागल उर्फ सुटला की मौत हो गई,
हिसार (विनोद सैनी) : हिसार में देर रात कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में हरिता गांव निवासी नरेश नागल उर्फ सुटला की मौत हो गई, जबकि बयानाखेड़ा निवासी धर्मबीर गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, देर रात कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर बाइक सवार अज्ञात लोगों ने दोनों पर गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल धर्मबीर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक नरेश नागल उर्फ सुटला के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में वारदात को गैंगवार या पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के पीछे की असली वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य हस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।