Haryana में प्राइवेट बस और डम्पर की आमने-सामने भीषण टक्कर, बरवाला से हांसी आ रही थी यात्री बस...करीब 20 यात्री घायल

Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2026 12:00 PM

horrific head on collision between a private bus and a dumper truck in haryana

शहर के नेहरू कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां बरवाला से आ रही एक प्राइवेट बस और डम्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। अचानक हुई इस टक्कर

 हांसी(संदीप सैनी): शहर के नेहरू कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां बरवाला से आ रही एक प्राइवेट बस और डम्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। अचानक हुई इस टक्कर से मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

 PunjabKesari
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

PunjabKesari

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस बरवाला से सवारियां लेकर हांसी की तरफ आ रही थी। नेहरू कॉलेज के पास पहुंचते ही यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!