Weather Alert: हरियाणा में करवट लेगा मौसम! इस दिन लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2026 08:09 AM

weather set to change in haryana

अक्टूबर का महीना शुरू होने के बावजूद हरियाणा में उमस भरी गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य

चंडीगढ़/हिसार: अक्टूबर का महीना शुरू होने के बावजूद हरियाणा में उमस भरी गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में मौसम के भारी बदलाव को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में 7 से 12 अक्टूबर के दौरान दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसके प्रभाव से झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण राज्य में दिन और रात का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, जिससे गर्मी बरकरार है। इस चक्र को तोड़ने के लिए दो नए पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहे हैं:

पहला पश्चिमी विक्षोभ (7 से 9 अक्टूबर): इस वेदर सिस्टम के असर से 7 अक्टूबर की रात से लेकर 9 अक्टूबर के बीच विशेष तौर पर उत्तरी हरियाणा के जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ (10 से 12 अक्टूबर): यह दूसरा मजबूत विक्षोभ 9 अक्टूबर के बाद सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 10 से 12 अक्टूबर के दौरान हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

ॉबारिश और उसके बाद चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बदलाव के बाद गर्मी और उमस से पूरी तरह छुट्टी मिल जाएगी। तापमान गिरने से अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत तक सुबह और शाम के समय हल्की ठंड (गुलाबी ठंड) का अहसास और ज्यादा बढ़ जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!