हरियाणा के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, अब तहसील स्तर पर ऑनलाइन ठीक होंगी राजस्व रिकॉर्ड की गलतियां

Edited By Harman, Updated: 03 Oct, 2026 10:52 AM

haryana errors in revenue records will now be rectified online at tehsil level

हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश की सभी तहसीलों में ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड की सामान्य त्रुटियों को

हरियाणा डेस्क : हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश की सभी तहसीलों में ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड की सामान्य त्रुटियों को स्थानीय स्तर पर ठीक करने के लिए ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल शुरू किया है। 

वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इससे नागरिकों को रिकॉडर् में हुई सामान्य गलतियां ठीक कराने के लिए राज्य मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि मॉड्यूल के माध्यम से नियमित प्रकृति की करीब 99 प्रतिशत त्रुटियों का निपटारा तहसील स्तर पर किया जा सकेगा। इससे मुख्यालय में लंबित मामलों की संख्या कम होगी और नागरिकों को जल्द राहत मिलेगी। 

मॉड्यूल के जरिए खेवट में हिस्से का गलत दर्ज होना, भूमि का गलत क्षेत्रफल दर्ज होना तथा किसी खेवट या खसरा का ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज न होना जैसी त्रुटियां ठीक की जा सकेंगी। इसके लिए संबंधित पटवारी ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट करेगा। कानूनगो मैनुअल राजस्व रिकॉर्ड से अनुरोध का मिलान व सत्यापन करेगा। इसके बाद तहसीलदार की अंतिम मंजूरी से ऑनलाइन रिकॉर्ड में सुधार दर्ज किया जाएगा। यदि म्यूटेशन की मुद्रित प्रति सही है, लेकिन ऑनलाइन इंद्राज गलत है तो उसे करेक्शन रिक्वेस्ट के जरिए ठीक किया जा सकेगा। वहीं, मैनुअल रिकॉर्ड में गलती होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कारर्वाई होगी। 

डॉ. मिश्रा ने बताया कि दुरुपयोग रोकने के लिए एसडीएम और उपायुक्त स्तर के अधिकारी कम से कम 10 प्रतिशत ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट की रैंडम जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल राजस्व रिकॉडर् सुधार प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!