हरियाणा में मौसम का यू-टर्न... 7 से 12 अक्टूबर तक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Edited By Harman, Updated: 07 Oct, 2026 08:36 AM

haryana weather thunderstorm rain and hail from 7th to 12th october

मौसम विभाग ने तेज हवा व बारिश को लेकर 9 अक्तूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव रहेगा।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मंगलवार शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस बदलाव के चलते पंचकुला में बारिश हुई। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। यमुनानगर में भी बारिश हुई, इससे मंडी में ट्रालियों में लदी धान भीग गई। इसके अलावा कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चली।

मौसम विभाग ने तेज हवा व बारिश को लेकर 9 अक्तूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव रहेगा। हालांकि दोपहर को हरियाणा के कई हिस्सों में तेज धूप खिली। इससे तापमान में बढ़ौत्तरी रही। हिसार का दोपहर का तापमान 38.1 डिग्री सैल्सियस हरियाणा में सबसे ज्यादा रहा।

मौसम विशेषज्ञ डा. चन्द्र मोहन ने बताया कि लगातार एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला 7 अक्तूबर को, दूसरा 9 अक्तूबर और तीसरा 11 अक्तूबर को सक्रिय होगा। 7 से 12 अक्तूबर के दौरान हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में हरियाणा में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!