हिसार में खौफनाक वारदात, युवक के कूल्हे में घोंपा चाकू...हालत गंभीर; सामने आई ये वजह

Edited By Harman, Updated: 26 Sep, 2026 11:28 AM

horrific incident in hisar knife stabbed the hip of a youth

हिसार के पटेल नगर में शुक्रवार देर शाम एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। गली में हुए विवाद के दौरान 20 वर्षीय समीर के कूल्हे के नीचे चाकू घोंप दिया गया। चाकू अंदर तक धंसने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार के पटेल नगर में शुक्रवार देर शाम एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। गली में हुए विवाद के दौरान 20 वर्षीय समीर के कूल्हे के नीचे चाकू घोंप दिया गया। चाकू अंदर तक धंसने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल समीर को मोहल्ले के लोगों ने ई-रिक्शा की मदद से हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, समीर डाबड़ा चौक स्थित पीएनबी बैंक में चाय-पानी पिलाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि शाम को बैंक से घर लौटने के बाद गली में ही किसी बात को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी युवक ने समीर पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू लगने के बाद समीर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच और आगामी कार्रवाई करेगी। फिलहाल विवाद की असली वजह सामने नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!