संदिग्ध हालात में आबकारी विभाग के कर्मचारी की मौत,  मानसिक परेशानी के चलते कदम उठाने की आशंका...जांच में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 27 Sep, 2026 10:14 AM

excise department employee dies under suspicious circumstances

हरियाणा के जींद शहर की बूढ़ा बाबा बस्ती से एक दुखद और संदिग्ध मामला सामने आया है। यहाँ आबकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के रूप में कार्यरत 51 वर्षीय रणबीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच

जींद: हरियाणा के जींद शहर की बूढ़ा बाबा बस्ती से एक दुखद और संदिग्ध मामला सामने आया है। यहाँ आबकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के रूप में कार्यरत 51 वर्षीय रणबीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया और परिजन तुरंत उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और सिविल अस्पताल पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस को शुरुआती छानबीन में घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं, परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि रणबीर पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे, जिसके चलते यह आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने यह कदम उठाया हो।


पुलिस प्रवक्ता राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने परिजनों और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की है तथा घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जाँच को आगे बढ़ा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!