Edited By Isha, Updated: 29 Sep, 2026 01:33 PM

हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
चंडीगढ़: हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा उनके सेवा विस्तार के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिल पाई है।
सीएम ऑफिस में संभाल रहे थे अहम जिम्मेदारी
1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता वर्तमान में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव (PSCM) के साथ-साथ वित्त और योजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। प्रशासनिक हलकों में उनकी गिनती बेहद अनुभवी और तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है।
हरियाणा सरकार ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं को देखते हुए केंद्र सरकार को उनके कार्यकाल में एक साल के विस्तार के लिए पत्र लिखा था, हालांकि केंद्र स्तर पर हरी झंडी न मिलने के कारण अब उनका रिटायरमेंट तय माना जा रहा है। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद हरियाणा के प्रशासनिक ढांचे और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल और नए अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपे जाने की संभावना है।