गन्नौर की किरण पहल की शानदार दौड़, बहरीन को 52 सेकेंड से पछाड़ Asian Games में भारत ने जीता गोल्ड मैडल

Edited By Krishan Rana, Updated: 29 Sep, 2026 07:34 PM

kiran pahal of gannaur runs a superb race india wins gold medal at asian games

हरियाणा के गन्नौर के गुमड़ गांव की बेटी किरण पहल ने एशियाई खेलों की महिला (4) 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतकर

गन्नौर (कपिल) : हरियाणा के गन्नौर के गुमड़ गांव की बेटी किरण पहल ने एशियाई खेलों की महिला (4) 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतकर देश के साथ अपने गांव और परिवार का नाम भी रोशन कर दिया। भारतीय टीम ने फाइनल में 3 मिनट 29.69 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। 

बता दें कि किरण पहल के साथ एमआर पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज भारतीय टीम में शामिल रहीं। भारत ने फाइनल में बहरीन को 0.52 सेकेंड से पीछे छोड़ा, जबकि चीन तीसरे स्थान पर रहा। किरण की इस बड़ी कामयाबी से गांव गुमड़ स्थित उनके घर में खुशी का माहौल बन गया। 

इस मौके पर बेटी की जीत पर मां माया देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिस बेटी के खेल सफर में मां ने मुश्किल समय में उसका हौसला बढ़ाया और फेडरेशन कप की प्रवेश फीस तक का इंतजाम किया था, उसी बेटी ने अब एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर परिवार का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

किरण के भाई रविंद्र पहल और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। इससे पहले परिवार के सदस्य टीवी पर किरण के मुकाबले देखते हुए उसकी हर दौड़ के लिए उत्साहित रहते थे। अब उनकी बेटी के गले में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!