हरियाणा BJP को बड़ा झटका, कुलदीप बिश्नोई के करीबी ने थामा JJP का दामन, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Sep, 2026 05:31 PM

haryana bjp suffers major setback as kuldeep bishnoi s close associate joins jjp

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के नवसंकल्प महासम्मेलन में रविवार को बड़ा

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार में जननायक जनता पार्टी के नवसंकल्प महासम्मेलन में रविवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। भाजपा नेता और कुलदीप बिश्नोई के करीबी माने जाने वाले अजय प्रताप सिंह ‘बबलू’ खटाना ने भाजपा छोड़कर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में JJP का दामन थाम लिया। बबलू खटाना अपने समर्थकों के साथ JJP में शामिल हुए। दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

बबलू खटाना ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया है और अब जेजेपी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।महासम्मेलन में कांग्रेस और इनेलो से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने भी जेजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं दुष्यंत चौटाला ने बबलू खटाना का स्वागत करते हुए कहा कि वह लंबे समय से उनकी कार्यशैली देखते आए हैं। उन्होंने कहा कि बबलू और उनके साथियों के जेजेपी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी उन्हें पूरा मान-सम्मान देगी।

दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार पर रोजगार, कानून-व्यवस्था और विश्वविद्यालयों में भर्तियों समेत कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के युवा रोजगार के अवसरों का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची और फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि इस मुद्दे पर चुनाव आयोग के भीतर भी आपत्तियां सामने आई हैं।

दुष्यंत चौटाला ने न कोई परिसीमन चल रहा है और न होगा परिसीमन को लेकर कहा कि 2029 का चुनाव मौजूदा परिसीमन में ही होगा। उन्होंने भाजपा और सरकार पर युवाओं से जुड़े मुद्दों की अनदेखी का आरोप भी लगाया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!