हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: इन 6 जिलों में बारिश के आसार, अगले 4 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

Edited By Isha, Updated: 25 Sep, 2026 12:07 PM

weather u turn in haryana rain likely in 6 districts

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के 6 जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं, और आज से आगामी 4 दिनों तक मौसम का मिजाज खराब बना रहेगा।

हिसार: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के 6 जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं, और आज से आगामी 4 दिनों तक मौसम का मिजाज खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।   
 
मौसम विभाग के अनुसार, खासकर उत्तरी हरियाणा के जिलों जैसे अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र समेत कुल 6 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आ रहा है, जिसका प्रभाव 27 से 29 सितंबर के दौरान राज्य में साफ तौर पर देखने को मिलेगा। इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।   
बरसात की गतिविधियों से पहले राज्य के कई हिस्सों में चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालिया तापमान आंकड़ों के अनुसार, फरीदाबाद सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी और पसीने से आम जनजीवन प्रभावित नजर आया, हालांकि आगामी बारिश के दौर से तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है।   
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!