Edited By Isha, Updated: 27 Sep, 2026 04:33 PM

हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र स्थित संत रामपाल के सतलोक आश्रम (धनाना) से एक बेहद शर्मनाक
गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना उपमंडल के गांव धनाना स्थित सतलोक आश्रम में 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि आश्रम में सेवा के लिए आए एक युवक ने आश्रम परिसर में ही बच्चे के साथ गलत काम किया। मामले में CWC चेयरमैन की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से एक परिवार अपने बच्चों के साथ 19 सितंबर की शाम सेवा के लिए सतलोक आश्रम धनाना आया था। आरोप है कि 22 और 23 सितंबर की रात आश्रम में मौजूद एक सेवादार ने 11 वर्षीय बच्चे के साथ छेड़छाड़ की शिकायत डायल-112 पर दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को उसके पिता के साथ लेकर काउंसलिंग के लिए सपना बाल कुंज, खानपुर कलां पहुंचाया गया। इसके बाद बच्चे को चिकित्सकीय जांच के लिए बीपीएस खानपुर कलां अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे दाखिल कर लिया। वहीं रामपाल आश्रम की तरफ़ से प्रेस नोट जारी किया गया है। उसमें कहा हैं बच्चे के साथ छेड़छाड़ हुई है।

पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को बच्चे के पिता के बयान दर्ज किए गए। पिता ने बताया कि उन्हें आश्रम में हुई शिकायत की जानकारी पुलिस के पहुंचने के बाद मिली। उन्होंने बच्चे का मेडिकल करवाने से उस समय इनकार किया था।
पीड़ित परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिलने पर सोनीपत CWC चेयरमैन अनीता शर्मा को यह मामला पता चला ओर उसके बाद पुलिस में शिकायत दी और उसके बाद पुलिस ने उपलब्ध जानकारी के आधार पर बरोदा थाना पुलिस ने आरोपी सचिन, निवासी कासंडी, के खिलाफ BNS की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि बच्चे का मेडिकल कराया जाएगा और मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। पीड़ित बच्चे का मेडिकल कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।