गैंगस्टर कौशल चौधरी का साम्राज्य ध्वस्त, 72 से भी अधिक केस हैं दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Sep, 2026 09:04 PM

police demolished illegal construction of gangster kaushal chaudhary

नाहरपुर रूपा क्षेत्र को उस वक्त छावनी में तबदील कर दिया गया जब गुड़गांव पुलिस व प्रशासन का तोड़फोड़ दस्ता गैंगस्टर कौशल चौधरी के साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए पहुंचा।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नाहरपुर रूपा क्षेत्र को उस वक्त छावनी में तबदील कर दिया गया जब गुड़गांव पुलिस व प्रशासन का तोड़फोड़ दस्ता गैंगस्टर कौशल चौधरी के साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए पहुंचा। जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी पर 72 से भी ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने सिविल विभाग से तालमेल कर उसकी संपत्तियों का पता लगाया और इस पर कार्रवाई कर दी। आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिसबल की मौजूदगी में नाहरपुर रूपा स्थित गैंगस्टर कौशल चौधरी के 350 गज में बने मकान को ध्वस्त कर दिया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अपराध से अर्जित की गई कमाई से किए गए निर्माण, अवैध कमाई के लिए अवैध कब्जों के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार कर रही है। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम में अपराधी/बदमाशी के अवैध निर्माण की पहचान कर भारी मशीनरी की सहायता से पूरी तरह ध्वस्त किया गया, जिससे भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

 

दोपहर ढाई बजे कार्रवाई शुरू हुई तभी गैगस्टर कौशल के परिवार के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि कार्रवाई से पहले किसी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया गया और बिना नोटिस के एक दम कार्रवाई करना गलत है। काफी देर तक विरोध के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में कार्रवाई शुरू हुई। मकान में गैंगस्टर कौशल की पत्नी और पहली मंजिल पर किराएदार रह रहे थे। कार्रवाई के लिए पहुंचा प्रशासन ने सामान हटाने के लिए एक घंटे दिया गया। उसके बाद बुलडोजर से कार्रवाई शुरू हुई। मंगलवार देर शाम तक मकान को तोड़ने की कार्रवाईं जारी थी। जिला प्रशासन की तरफ से इस कार्रवाई की पूरी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कर्रवाई गई। लगभग चार घंटे तक कार्रवाई चली। 

PunjabKesari

 

इस कार्यवाही में अपराधी कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी निवासी नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। गैंगस्टर कौशल चौधरी पर हत्या करने, हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 6 दर्जन से भी अधिक केस गुरुग्राम में दर्ज हैं। गैंगस्टर कौशल चौधरी द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर लगभग अवैध रूप से मकान का निर्माण किया हुआ था। तथा इसका उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया।

 

जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त आरोपी ने अवैध रूप से मकान बनाकर उससे अवैध रूप से किराया वसूला और उसका उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया। यह कार्यवाही अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!