सिया हिट एंड रन केस- आरोपी कल्याण बैंसला का रिमांड पूरा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Sep, 2026 03:18 PM

kalyan baisla sent jail for 14 days in siya hit and run case

गोल्फ कोर्स राेड पर महिला बाइकर सिया उर्फ शिवानी चौधरी हिट एंड रन केस में आरोपी कल्याण बैंसला को आज दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। अब आरोपी को 1 अक्टूबर...

गुड़गांव,(ब्यूरो): गोल्फ कोर्स राेड पर महिला बाइकर सिया उर्फ शिवानी चौधरी हिट एंड रन केस में आरोपी कल्याण बैंसला को आज दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। अब आरोपी को 1 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी कल्याण बैंसला अपने चचेरे भाई लवनीश व दो अन्य दोस्तों के साथ रात को एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन नाइट क्लब में गया था। यहां से एन्जॉय करने के बाद सुबह 6 बजे वह मारुति सियाज कार लेकर वापस जा रहा था। कार को कल्याण बैंसला चला रहा था जबकि उसके साथ वाली सीट पर चचेरा भाई लवनीश बैठा था। पुलिस की मानें तो सिया के सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपियों ने चार किलोमीटर तक सिया का पीछा किया और उस पर कमेंट व इशारे भी किए।

 

बाद में आरोपी सिया की बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए उसका दो दिन का रिमांड लिया था। दो दिन का रिमांड आज पूरा होने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!