बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए कराई महेंद्र की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 11 Sep, 2026 08:17 PM

five arrested in case of murder in old enemy in gurgaon

बसई रोड पर एनके फैक्ट्री के नजदीक 39 वर्षीय महेंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले का गुरुग्राम पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में हुई एक हत्या का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड की साजिश रची गई थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बसई रोड पर एनके फैक्ट्री के नजदीक 39 वर्षीय महेंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले का गुरुग्राम पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में हुई एक हत्या का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने महेंद्र और उसके बेटे की हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन हमलावर केवल महेंद्र की हत्या कर सके। पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में दो आरोपी गड्ढे में गिरने से घायल हो गए और उनकी टांग टूट गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

10 सितंबर की सुबह करीब 9:20 बजे महेंद्र अपने बेटे के साथ बाइक से सदर बाजार जा रहा था। कृष्णा नगर के पास एनके फैक्ट्री के नजदीक पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों में से एक ने महेंद्र को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-9ए थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सेक्टर-10 क्राइम ब्रांच ने प्रणव पाराशर उर्फ छोटी (20) और उसके पिता प्रवीण पाराशर (45) को गिरफ्तार किया। वहीं सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच ने देव शर्मा उर्फ केमटी (22), अंकित उर्फ बंटी (19) और उत्सव (19) को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रवीण के दूसरे बेटे पर्व उर्फ बड़ी की वर्ष 2025 में हत्या हुई थी। पुलिस के अनुसार, उस मामले में महेंद्र का बेटा भी शामिल था। इसी रंजिश में प्रवीण और प्रणव ने अपने साथियों के साथ मिलकर महेंद्र और उसके बेटे की हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने साथियों को हथियार और रुपये उपलब्ध कराए। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान देव ने महेंद्र पर गोली चलाई। गढ़ी हरसरू के पास पुलिस टीम से घिरने पर आरोपी बाइक छोडक़र भागने लगे। इसी दौरान देव और अंकित गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी टांग टूट गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका और हथियार व रुपयों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!