सात साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आए हत्या आरोपी से हथियारों का जखीरा बरामद, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Oct, 2026 01:50 PM

miscreants arrested in gurgaon with illegal weapon brought from mp

हत्या सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त आरोपी से गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। आरोपी सात साल तक जेल में बंद रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): हत्या सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त आरोपी से गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। आरोपी सात साल तक जेल में बंद रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया था। वह मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लेकर आया। इसकी सूचना मिलते ही अपराध शाखा सेक्टर-40 हरकत में आ गई और आरोपी को उसके साथी के साथ बजघेड़ा इलाके में धर दबोचा। आरोपी पहले भी गुड़गांव, सोनीपत, रेवाड़ी व दिल्ली के 8 मामलों में संलिप्त रहा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसीपी क्राइम-1 इंडीवर ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-40 को सूचना मिली कि सेक्टर-112 बजघेड़ा में दो व्यक्तियों के पास कार में अवैध हथियार हैं। इस पर अपराध शाखा ने रेड कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सोनीपत के गांव जाटी कलां निासी दीपक (27) व सोनीपत के गांव नांगल कलां निवासी राहुल (28) के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5 पिस्टल, 11 मैगजीन, 1 कार बरामद करते हुए बजघेड़ा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक साल 2019 से 2025 तक हत्या तथा अन्य आपराधिक मामलों में जेल में बंद था। दिसंबर 2025 में दीपक को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई और जेल से आने के बाद इसने अपना गिरोह बनाने की योजना बनाई तथा इसके गांव के पास के ही लगते गांव के राहुल को अपने गिरोह में शामिल किया।

 

PunjabKesari

 

दीपक ने कुछ लोगों को रुपए भी दिए हुए थे जो रुपए वापस नहीं मिलने पर उन लोगों के साथ इसका विवाद था और उन लोगों पर हमला करने के लिए व वर्ष 2015 में दीपक के बुआ के लड़के की सोनीपत में हुई थी और उसका बदला लेने के लिए दीपक ने यह हथियार मध्यप्रदेश के जिला खरगांव से 3 लाख रुपए में खरीदे थे। इसके अलावा साल 2018 में आरोपी  दीपक ने आपसी झगड़े में अपने ही गांव के युवक सतबीर की हत्या कर दी थी। सतबीर की हत्या के बाद उसके बेटों ने दीपक से रंजिश रख ली थी और उनके द्वारा बदला लेने की आशंका थी। ऐसे में दीपक ने यह हथियार उनका मुकाबला करने के लिए खरीदे थे। 

 

पूछताछ में यह भी सामने आया कि दीपक ने दिल्ली के द्वारका में हुई लूट की एक वारदात में मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराए थे। आरोपियों के रिकॉर्ड की जांच से यह भी सामने आया कि दीपक पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, फिरोती, अपहरण सहित आर्म्स एक्ट के तहत 8 केस गुड़गांव, सोनीपत, रेवाड़ी व दिल्ली में दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!