फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के घर 1 करोड़ की लूट, आधी रात घर में घुसे 5 हथियारबंद बदमाश; परिवार को बंधक बनाकर लूटे पैसे

Edited By Harman, Updated: 26 Sep, 2026 01:55 PM

property dealer s house robbed of rs 1 crore in faridabad

जिले के फतेहपुर तगा गांव में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और करीब एक करोड़ रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : जिले के फतेहपुर तगा गांव में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और करीब एक करोड़ रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर तगा निवासी अब्दुल करीम प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं और वह पूर्व सरपंच असरद के भाई बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि शनिवार को कुछ जमीनों की रजिस्ट्री होनी थी, जिसके लिए उन्होंने घर में बड़ी मात्रा में नकदी रखी हुई थी। यह रकम हाल ही में बेची गई जमीन से प्राप्त हुई थी। पुलिस के मुताबिक रात करीब 2:30 बजे पांच के आसपास हथियारबंद बदमाश घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर अब्दुल करीम और परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी।

प्रारंभिक जानकारी में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी लूटे जाने की बात सामने आ रही है। कुछ सूत्रों के अनुसार यह राशि डेढ़ करोड़ रुपये तक भी हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी तक लूटी गई रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घर में इतनी बड़ी राशि कब लाई गई और इसकी जानकारी बदमाशों तक कैसे पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके। धौज थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!