साउथ सिटी में महिला से बाइक सवार युवकों ने की लूट, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Sep, 2026 02:05 PM

woman looted by bikers in gurgoan

सेक्टर-40 थाना एरिया के साउथ सिटी में बाइक सवार दो युवकों द्वारा महिला से लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब महिला घर के पास किसी कार्य से जा रही थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-40 थाना एरिया के साउथ सिटी में बाइक सवार दो युवकों द्वारा महिला से लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब महिला घर के पास किसी कार्य से जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में साउथ सिटी-1 निवासी खुशबू कुमारी ने बताया कि वह 26 सितंबर को अपने घर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए जिन्होंने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इस पर उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते और आरोपियों को काबू कर पाते तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!