गुड़गांव में बारिश के बाद लैंडस्लाइड, पर्यटक स्थल लेपर्ड ट्रेल पर हुआ हादसा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Sep, 2026 03:10 PM

landslide occurs at tourist spot leopard trail gurgaon

अरावली में बने गुड़गांव के एकलौते हिल स्टेशन लेपर्ड ट्रेल में लैंड स्लाइड होने का मामला सामने आया है। पहाड़ से मलबा सरक कर सड़क तक आ गया। इसमें एक बड़ा हादसा टल गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अरावली में बने गुड़गांव के एकलौते हिल स्टेशन लेपर्ड ट्रेल में लैंड स्लाइड होने का मामला सामने आया है। पहाड़ से मलबा सरक कर सड़क तक आ गया। इसमें एक बड़ा हादसा टल गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त यहां कुछ पर्यटक मौजूद थे और घटनास्थल के पास ही वीडियो बना रहे थे। उसी दौरान एक पर्यटक ने वीडियो को कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि दो दिन तक गुड़गांव में हुई बारिश ने जहां अब तक पूरे गुड़गांव को जलमग्न पर विश्व भर में चर्चा का विषय बना दिया था। वहीं, अब गुड़गांव की अरावली में बने लैपर्ड ट्रेल में हुए लैंड स्लाइड ने लोगों में यह चर्चा का विषय बना दिया है। अब तक हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में लैंड स्लाइड की घटनाएं होना सामने आती रही हैं, लेकिन पहली बार गुड़गांव की अरावली में हुए लैंडस्लाइड के बाद यहां पर्यटकों की संख्या और अधिक बढ़ गई है। यहां लोग लैपर्ड ट्रेल घूमने के साथ ही लैंड स्लाइड के स्थान को भी देखने के लिए पहुंच रहे हैं। 

 

लोगों ने बताया कि जिस वक्त यह लैंड स्लाइड हुआ उस वक्त यहां वह फोटोग्राफी कर रहे थे। जैसे ही लैंड स्लाइड हुआ तो यहां से गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया गया और काफी देर तक वाहन रोके रहे। हालांकि पहाड़ से गिरा मलबा सड़क तक तो नहीं पहुंचा, लेकिन एहतियाद के तौर पर लोग रुके रहे ताकि कोई हादसा न हो। करीब 15 मिनट तक इंतजार के बाद जब दोबारा मलबा नहीं गिरा तो यहां से वाहन बेहद ही सावधानी के साथ निकलने लगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!