टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर अफ्रीकन कर रहा था नशे की तस्करी, गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Sep, 2026 05:36 PM

african citizen arrested in case of narcotics smuggling in gurgaon

टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर नशे की तस्करी करने वाले अफ्रीकन को एंटी नारकोटिक्स सेल सिकंदरपुर ने काबू किया है। आरोपी से पुलिस ने नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर नशे की तस्करी करने वाले अफ्रीकन को एंटी नारकोटिक्स सेल सिकंदरपुर ने काबू किया है। आरोपी से पुलिस ने नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को मेफील्ड गार्डन से काबू किया गया है। आरोपी की पहचान एनो शेड्रैक विचू (उम्र-35 वर्ष) निवासी सिटी लिम्बे, कैमरून (अफ्रीका) वर्तमान निवासी साकेत, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी वर्ष 2022 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। आरोपी के कब्जा से बरामद हुआ अवैध मादक पदार्थ यह दिल्ली से लेकर आया था तथा गुरुग्राम में सप्लाई करने वाला था लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने इसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 14.83 ग्राम एमडीएमए (मादक पदार्थ) बरामद हुआ है।  आरोपी के वीजा व अन्य तथ्यों के संबंध में जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!