Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Sep, 2026 08:11 PM

डेढ़ महीने की सेलरी न देना स्टोर मैनेजर को भारी पड़ गया। खफा हुए कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मैनेजर को बेरहमी से पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): डेढ़ महीने की सेलरी न देना स्टोर मैनेजर को भारी पड़ गया। खफा हुए कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मैनेजर को बेरहमी से पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान करण (उम्र-19 वर्ष) निवासी गांव छैतु पट्टी जिला आजमगढ़, उत्तर-प्रदेश हाल पता ओम विहार फेज-1, गुरुग्राम, सचिन कन्नौजइया (उम्र-22 वर्ष)निवासी समरोना जिला सुल्तानपुर, उत्तर-प्रदेश हाल पता गांव चौमा, गुरुग्राम, विशाल कुमार (उम्र-23 वर्ष) निवासी गांव सुगमा जिला सहरसा , बिहार हाल पता गांव चौमा, गुरुग्राम व राजगुरू (उम्र-22 वर्ष) निवासी बिशन पुर जिला सहरसा , बिहार, हाल पता गांव चौमा, गुरुग्राम के रूप में हुई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी करण विश्कर्मा पहले शिकायतकर्ता की कंपनी में काम करता था और आरोपी की 1 माह 15 दिन की सैलरी बकाया थी।शिकायकर्ता व आरोपियों की कंपनी के बाहर इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
आपको बता दें कि 23 सितंबर को एक व्यक्ति ने पालम विहार थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि अंसाई प्लाजा पालम विहार स्थित रिलाइंस ट्रेंड्स स्टोर में डिपार्टमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 22 सितंबर की रात 8 बजे पर जब यह कंपनी से बाहर निकला तो मॉल पार्किंग रैंप के पास कुछ लोगों ने इसका रास्ता रोककर गली गलौच की और मारपीट की। फिलहाल मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।