नकली दवा बनाने और बेचने वाले दो उत्तराखंड से गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Sep, 2026 07:28 PM

two more arrested from uttrakand in case of fake medicine supply

पिछले दिनों ब्लड प्रेशर की नकली दवा Telma-AM को सप्लाई करने के मामले में ड्रग्स कंट्रोल विभाग के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। FDA की टीम ने उत्तराखंड में रेड कर नकली दवा बनाने और इसे बाजार में बेचने वाले दो आरोपियों को काबू कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पिछले दिनों ब्लड प्रेशर की नकली दवा Telma-AM को सप्लाई करने के मामले में ड्रग्स कंट्रोल विभाग के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। FDA की टीम ने उत्तराखंड में रेड कर नकली दवा बनाने और इसे बाजार में बेचने वाले दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के रुड़की के गांव मोहम्मदपुर जट के रहने वाले विपिन कुमार व उधम सिंह नगर उत्तराखंड के रहने वाले प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

अधिकारियों ने बताया कि विपिन कुमार को 21 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया। वहीं आरोपी से पूछताछ के बाद 25 सितंबर को प्रदीप को गिफ्तार किया गया है। आराेपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

 

अधिकारियों ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नकली Telma-AM बनाने और बेचने दोनों ही मामलों में संलिप्त थे। इस मामले में पहले सुव्रत द्विवेदी और जुवैर को गिरफ्तार किया था। दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद टीम ने पुलिस के साथ दिल्ली में रेड कर भारी मात्रा में नकली दवाएं पकड़ी थी। मामले में डीसीओ अमनदीप चौहान के नेतृत्व में टीम ने डॉ सुरेश कुमार डीसीओ-2, मुकेश कुमार डीसीओ-3, सहित पुलिसकर्मियों की टीम ने यह कार्रवाई की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!