ठेकेदार से रिश्वत लेता नगर निगम का कंप्यूटर ऑपरेशन गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Sep, 2026 09:11 PM

mcg computer operator arrested for accepting bribe from contractor

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने नगर निगम गुरुग्राम में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 12 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने नगर निगम गुरुग्राम में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 12 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से कार्यरत था। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

शिकायतकर्ता नगर निगम में एक ठेकेदार है, जिसने श्मशान घाट के नवीनीकरण का लगभग 28 लाख का कार्य 90 प्रतिशत पूरा कर लिया था। करीब 23 लाख के बिल पास करवाने के एवज में आरोपी पवन कुमार ने कुल 92 हजार की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार पहले ही 80 हजार दे चुका था और बाकी 12 हजार रुपये देने थे।

 

शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे नगर निगम कार्यालय सेक्टर-34 से बकाया राशि स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एसीबी ने गुरुग्राम में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। एसीबी टीम आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश करेगी। एसीबी एसपी ममता खरब ने बताया कि आरोपी को रंग हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है और जांच में साक्ष्य मिलने पर अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!