नूंह के बीवा गांव में 2 पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक दर्जन से ज्यादा घायल; इस वजह से हुआ विवाद

Edited By Harman, Updated: 17 Sep, 2026 11:15 AM

two groups clashed in nuh s biwa village leaving over a dozen injured

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बीवा में महज 500 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडों की जंग में बदल गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बीवा में महज 500 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडों की जंग में बदल गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

इस दौरान गोली चलने की भी खबर सामने आ रही है और महिलाओं के हाथों में वायरल विडियो में बंदूक भी देखी जा रही है। घायलों को पहले सीएचसी फिरोजपुर झिरका लाया गया, जहां से कुछ को मंडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला

जानकारी के अनुसार गांव बीवा में 500 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए संघर्ष से गांव में अफरा-तफरी मच गई। एक पक्ष से सुमेर पुत्र अमीर (60), अरशद पुत्र सुमेर (40), आरिफ पुत्र सुमेर (38), तारीफ पुत्र सुमेर (22), साकिर पुत्र असलूप (25), इरफान पुत्र सुमेर (35) और सोकत पुत्र फजरु (45) घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से तैय्यब पुत्र दीन मोहम्मद (55), निसार, इनाम, रिजवाना पुत्री तैय्यब, मिस्कीना पत्नी तैय्यब, अली मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, मुस्तकीम पुत्र अय्यूब और फिरदोस पुत्री अय्यूब घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

एक पक्ष से 7 और दूसरे पक्ष की 3 MLR कटी

सीएचसी फिरोजपुर झिरका के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुज ने बताया कि एक पक्ष से 7 लोगों की और दूसरे पक्ष से 3 लोगों की MLR काटी जा चुकी है, जबकि कुछ महिलाओं समेत अन्य घायलों की मेडिकल जांच बाकी है। अधिकतर घायलों के सिर में चोटें हैं। घटना के दौरान गोली चलने की भी चर्चा रही, जिससे गांव में तनाव फैल गया। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है।

फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर जांच कर रही है। शिकायत मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस नजर बनाए हुए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!