Edited By Harman, Updated: 17 Sep, 2026 01:23 PM

गुरुग्राम में पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के 3 ठिकानों पर ED की रेड पड़ी है। बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट कंपनी वाटिका से जुड़े कथित फंड हेराफेरी मामले में कार्रवाई की गई है।
गुरुग्राम : गुरुग्राम में पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कांडा के 3 ठिकानों पर ED की रेड पड़ी है। बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट कंपनी वाटिका से जुड़े कथित फंड हेराफेरी मामले में कार्रवाई की गई है।
661 निवेशकों से करीब 248.46 करोड़ रुपये जुटाने का आरोप
मामला गुरुग्राम के 4 प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ है। 661 निवेशकों से करीब 248.46 करोड़ जमा कराने का आरोप है। निवेशकों को कब्जा, रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड पूरा करने का भरोसा दिया गया था। आरोप है कि निवेशकों के फंड को डायवर्ट कर कांडा से जुड़ी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। ED की जांच के अनुसार, जांच के दायरे में शामिल चार प्रोजेक्ट्स के जरिए करीब 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ रूपये रकम जुटाई गई। आरोप है कि निवेशकों से रकम लेने के बावजूद अब तक न तो उन्हें प्रोजेक्ट्स का कब्जा दिया गया और न ही वादा किए गए सेल डीड का निष्पादन किया गया। ED ने PMLA की धारा 17 के तहत की कार्रवाई। इससे पहले अगस्त 2023 में भी कांडा से जुड़े ठिकानों पर ED की कार्रवाई हो चुकी है। उस दौरान करीब 21 घंटे तक दस्तावेजों की जांच की गई थी।
घरेलू खरीदार के फंड की कथित डायवर्जन की जांच
ED को जांच के दौरान निवेशकों से प्राप्त रकम के वित्तीय लेन-देन और कथित तौर पर घरेलू खरीदार के फंड की डायवर्जन का पता चला है। जांच एजेंसी के मुताबिक, कथित तौर पर डायवर्ट की गई रकम को बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी विभिन्न कंपनियों में ट्रांसफर किया गया।
3 ठिकानों पर ED की सर्च
इसी वित्तीय ट्रेल और कथित फंड डायवर्जन के आधार पर ईडी ने PMLA की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में तीन ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। ईडी की कार्रवाई जिन परिसरों में चल रही है, उनमें गोपाल कांडा का आवास, फार्म हाउस, कार्यालय परिसर शामिल हैं। ED की यह कार्रवाई कथित तौर पर निवेशकों की रकम के इस्तेमाल, उसके वित्तीय ट्रेल और विभिन्न कंपनियों में किए गए ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच के लिए की जा रही है।