Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Sep, 2026 08:47 PM

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुरुग्राम भेदभाव का शिकार हो रहा है। पिछले 12 वर्षों में बीजेपी सरकार ने गुरुग्राम को विकास की पटरी से उतारने का काम किया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुरुग्राम भेदभाव का शिकार हो रहा है। पिछले 12 वर्षों में बीजेपी सरकार ने गुरुग्राम को विकास की पटरी से उतारने का काम किया है। दीपेंद्र हुड्डा ने यहां तक कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार विफल हो चुकी है। दरअसल दीपेंद्र हुड्डा आज गुरुग्राम में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर वे भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने गुरुग्राम के विकास, कानून व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल कांग्रेस का यह ब्लॉक सम्मेलन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के अभियान के तहत आयोजित किया गया। जिसमे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूर्व सांसद राज बब्बर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में किया गया।
सम्मेलन के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। वही सम्मेलन में स्थानीय मुद्दों के साथ संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।