बच्ची की हत्या पर गरमाया माहौल,पोक्सो एक्ट न जोड़ने से नाराज परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार... श्मशान घाट के बाहर बैठे धरने पर

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2026 01:56 PM

tensions flared over the girl s murder relatives

सोनीपत में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में अब परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव को लेकर सेक्टर-15 श्मशान

सोनीपत(सुशील मोर): सोनीपत में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में अब परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव को लेकर सेक्टर-15 श्मशान घाट के बाहर बैठ गए।परिवार का आरोप है कि बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए मिले थे और शव पर कपड़े भी नहीं थे, इसके बावजूद मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की गई।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके बयानों और आपत्तियों को दरकिनार करते हुए अपनी मर्जी से कार्रवाई की और परिवार पर दबाव बनाया।देखिए ये रिपोर्ट 

दरअसल, पूरा मामला सोनीपत के मोहाना थाना क्षेत्र का है, जहां नाबालिग बच्ची की हत्या का मामला सामने आया था। परिजनों के मुताबिक, बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए मिले थे और उसके शव पर कपड़े भी नहीं थे। घटना के बाद से ही परिवार पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहा है।परिजनों का आरोप है कि मामले की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने उनकी मांग और आपत्तियों के अनुसार कार्रवाई नहीं की।

इसी को लेकर परिवार ने बच्ची का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव को लेकर सेक्टर-15 श्मशान घाट के बाहर बैठ गए।श्मशान घाट के बाहर शव लेकर बैठे पीड़ित परिवार के बीच समाजसेवी देवेंद्र गौतम भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले इस परिवार के साथ जो हो रहा है, उस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्ची को न्याय मिलना चाहिए और परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए।

बच्ची की मौत के सदमे में डूबे परिवार ने पुलिस के रवैये पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने बच्ची के पिता से बेहद आपत्तिजनक लहजे में कहा तेरी बीवी का चक्कर होगा। परिवार की महिला के साथ भी बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया गया है।एक तरफ परिवार अपनी मासूम बच्ची को खोने का दर्द झेल रहा था, तो दूसरी तरफ परिजनों के मुताबिक पुलिस के कुछ शब्दों ने जख्म पर मरहम लगाने के बजाय उसे और गहरा कर दिया।


वहीं मौके पर पहुंचे मोहाना थाना प्रभारी बालीराम ने बताया कि परिवार को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।सुबह बच्ची का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। फिलहाल बच्ची के शव को सोनीपत नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है,जिससे पूछताछ की जा रही है।और मामले में डॉक्टर की राय और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!