Sonipat: 6 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, हाथ बांधकर पानी में डुबोने का आरोप... इलाके में सनसनी

Edited By Isha, Updated: 17 Sep, 2026 06:12 PM

brutally killed 6 year old innocent

सोनीपत में 6 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहाना थाना क्षेत्र में बच्ची का शव पानी की होदी से बरामद हुआ है। परिजनों के अनुसार बच्ची के हाथ बंधे हुए थे।

सोनीपत (सनील जिंदल): सोनीपत में 6 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहाना थाना क्षेत्र में बच्ची का शव पानी की होदी से बरामद हुआ है। परिजनों के अनुसार बच्ची के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने मामले में सुमित नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है,पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिया गया शख्स नशे की हालत में मिला था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।देखिए ये रिपोर्ट 

 सोनीपत के मोहाना थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची का शव पानी की होदी में मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए मिले हैं,जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है। मोहाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है।मामले में पुलिस ने सुमित नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार सुमित गांव बडसत, जिला करनाल का रहने वाला है और हिरासत में लिए जाने के दौरान वह नशे की हालत में मिला था।


फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और बच्ची की मौत की पूरी परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है।परिजनों के अनुसार, बच्ची रात को सो रही थी।परिजनों को शक है कि इसी दौरान उनके साथ काम करने वाला सुमित बच्ची को सोते हुए उठाकर ले गया। परिवार का कहना है कि उस वक्त जनरेटर चल रहा था, जिसकी आवाज के कारण बच्ची को ले जाने का पता नहीं चल पाया।जब बच्ची घर में नहीं मिली तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बच्ची का शव पानी की होदी में मिला।परिजनों के मुताबिक बच्ची के हाथ बंधे हुए थे और वह नग्न अवस्था में मिली। परिजनों ने सुमित पर शक जताया है। वहीं पुलिस ने सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
 
वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची का शव पानी की होदी से बरामद हुआ है। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है,जो नशे की हालत में था जिससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चलेगा और रिपोर्ट के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!