2 दिन में गोली लगेगी...हरियाणवी लेडी सिंगर को मिली धमकी, मोबाइल से भेजे मैसेज ; खुद को बताया इस गैंग का सदस्य

Edited By Harman, Updated: 17 Sep, 2026 01:53 PM

haryanvi lady singer sudesh rohila receives threat

कैथल की हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को धमकी मिली

कैथल (जयपाल रसूलपुर) :  कैथल की हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी मिली है। उनके वॉट्सएप नंबर पर मैसेज कर लिखा- "लॉरेस ग्रुप से अंकित बोलू हूं। 2 लाख भेज दे चुपचाप, 2 दिन का टाइम है, फिर गोली लगेगी"

सुदेश ने कैथल SP मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर की लोकेशन चेक की जा रही है। इधर, पाखंडवाद पर कन्ट्रोवर्सी के बीच सुदेश ने करीब 15 दिन पहले ही 'खीर पाखंड़िया की' सॉन्ग गाया था। वहीं, 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के 'टटीरी' सॉन्ग के जवाब में सुदेश ने 9 मार्च को 'बोली ए टटीरी' सॉन्ग गाया था। हालांकि बादशाह के सॉन्ग को बैन कर दिया गया था।

सिंगर सुदेश को धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को अंकित बताते हुए लिखा- तेरा भी टाइम आ लिया है, चुपचाप 2 लाख रुपए दे दे। फिर यह ना कहना कि ये के हो गया मेरे साथ। जय बलकारी, लॉरेंस ग्रुप। इसके बाद लिखा कि 2 दिन का टाइम है तेरे धोरे, नहीं फिर गोली चलेगी। नंबर ब्लॉक करने से पहले सोच भी लेना। पुलिस धोरे जा या फिर किसी के पास जा। चेक कर लिए, कोई ना, तेरे को टाइम दिया है। सुदेश ने बताया की मुझे एक नम्बर से धमकी भरे मैसेज आए है जिसमें उसने खुद को लोरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और दो दिन में 2 लाख रूपये देने की बात कही गई है। इस सम्बन्ध में कैथल SP को शिकायत की गई है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!