जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है पिटबुल का शिकार हुआ 6 महीने का बच्चा,  मेयर बोले- खतरनाक कुत्ते पालने वालों पर होगी ठोस कार्रवाई

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2026 05:30 PM

6 month old victim of pitbull attack fighting for his life

सोनीपत में स्थित सिक्का कॉलोनी में 6 महीने के मासूम पर पिटबुल डॉग के हमले के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है. खबर को प्राथमिकता से दिखाए जाने के बाद सोनीपत प्रशासन जागा और नगर निगम

सोनीपत: सोनीपत में स्थित सिक्का कॉलोनी में 6 महीने के मासूम पर पिटबुल डॉग के हमले के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है. खबर को प्राथमिकता से दिखाए जाने के बाद सोनीपत प्रशासन जागा और नगर निगम मेयर राजीव जैन तथा पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। वही नगर निगम मेयर ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आशवासन दिया है। 

 बता दे कि सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में यह घटना उस वक्त हुई थी, जब 6 महीने के मासूम को उसकी बुआ गली से लेकर जा रही थी। तभी अचानक पिटबुल कुत्ता बच्चे की तरफ दौड़ता है और उस पर झपट पड़ता है।सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुत्ता मासूम को दबोच लेता है। बच्चे की बुआ उसे बचाने के लिए प्रयास करती है तो उसे भी काट लेता है। वही खबर को प्राथमिकता से दिखाई जाने के बाद अब सोनीपत प्रशासन हरकत में आया है सोनीपत प्रशासन पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए पहुंचा है।वही मासूम का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है, जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. पिटबुल ने मासूम पर तीन जगह हमला किया है. इस हमले में मासूम की बुआ भी घायल हुई हैं।

 सोनीपत नगर निगम मेयर राजीव जैन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और फोन पर मासूम के माता-पिता से बात कर मासूम के हाल-चाल भी जाना है । वही मेयर राजीव पीड़ित परिवार को दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित कुत्ते रखने वाले मालिकों पर ठोस कार्रवाई की जाएगी. मेयर ने यह भी बताया कि अधिकारियों को जल्द ही आदेश दिए जाएंगे कि बिना लाइसेंस के कुत्ते रखने वाले मालिकों पर कार्रवाई की जाए, वहीं मेयर ने कहा कि परिवार द्वारा अभी तक लिखित में शिकायत नहीं दी गई है जैसे ही परिवार लिखित में शिकायत देगा पुलिस भी ठोस कार्रवाई करेगी।  इस बीच, सेक्टर 27 थाना पुलिस भी परिवार से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची और प्रशासन की इस सक्रियता को खबर के बड़े असर के रूप में देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!