SI सुसाइड मामला: सुसाइड नोट मिलने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजनों ने दी पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की चेतावनी

Edited By Isha, Updated: 15 Sep, 2026 02:08 PM

no action taken five days after suicide note found

सोनीपत जिले के गन्नौर अंतर्गत आने वाले दतौली गांव से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त एक सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के

गन्नौर(कपिल): सोनीपत जिले के गन्नौर अंतर्गत आने वाले दतौली गांव से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त एक सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस अभी तक सुसाइड नोट में नामजद आरोपी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर पाई है।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दतौली गांव के रहने वाले 60 वर्षीय जय सिंह हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) हुए थे। करीब पांच दिन पहले उन्होंने अपने घर पर ही फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुँची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

परिजनों का दावा है कि जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। परिवार का आरोप है कि इस सुसाइड नोट में गांव के ही 'सत्ता' नामक व्यक्ति का स्पष्ट जिक्र है। आरोप है कि जय सिंह ने प्लॉट खरीदने के लिए सत्ता को लगभग 20 लाख रुपये दिए थे, लेकिन आरोपी ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे वापस लौटाए। जब जय सिंह अपने पैसे मांगने गए, तो उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी गईं, जिससे आहत होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

कार्रवाई न होने पर परिजनों की अल्टीमेटम जैसी चेतावनी
घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता न लगने के कारण परिवार का सब्र टूट गया है। परिजनों का कहना है कि जब पुलिस के पास सुसाइड नोट और लिखित शिकायत दोनों मौजूद हैं, तब भी गिरफ्तारी या अन्य कानूनी प्रक्रिया में देरी क्यों की जा रही है?

परिवार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द से जल्द मुख्य आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मजबूरन अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या जैसा चरम कदम उठाएंगे। इस संभावित चेतावनी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।
--

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!