रोजी-रोटी कमाने आया था युवक...दो पक्षों का झगड़ा छुड़ाने के चक्कर में गंवाई जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Sep, 2026 04:46 PM

a young man had come to earn a livelihood  he lost his life while trying to br

सोनीपत के लिवान गांव में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति

सोनीपत (सुशील मोर): सोनीपत के लिवान गांव में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कंपनी में साथ करने वाले साथी के साथ हुए झगड़े में बीच बचाव के लिए आया था। उसके बाद उस पर ताबड़तोड़ लाठियां से हमला कर दिया गया। हमले में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल राई थाना पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाला हरिशंकर रोजी-रोटी कमाने के लिए सोनीपत आया था‌ और सोनीपत के गांव लिवान में किराए पर रहकर कंपनी में नौकरी करता था। बीती देर रात यह घटना तब हुई जब हरिशंकर ने एक कंपनी में कार्यरत गांव के एक युवक का पक्ष लिया।

बताया जा रहा है कि हमलावर कंपनी से घर पहुंचने के बाद लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आए हरिशंकर पर हमलावरों ने लाठी डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस झगड़े में चार अन्य युवक भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पीजीआई में घायलों का इलाज जारी है।

 हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में फोन पर जानकारी देते हुए पुलिस प्रेस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि गांव लिवान में बीती देर रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इस झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई है दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!