हांसी में जमीन धोखाधड़ी का बड़ा मामला: फर्जी दस्तावेजों के सहारे खेल करने वाले व्यापारी नेता प्रवीण तायल गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 13 Sep, 2026 08:17 PM

major land fraud case in hansi

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 11 मार्च 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में वादग्रस्त भूमि से जुड़े मामले में हांसी पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कथित जमीन की धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार

हांसी(संदीप): माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 11 मार्च 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में वादग्रस्त भूमि से जुड़े मामले में हांसी पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कथित जमीन की धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने के आरोप में व्यापारी नेता प्रवीण तायल को गिरफ्तार किया है। उपायुक्त हांसी कार्यालय द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए तहसीलदार हांसी को अधिकृत किए जाने के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए यह कार्रवाई की।

मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक कपिल, CIA-1 हांसी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जमीन से संबंधित धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने एवं उनका इस्तेमाल करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, संबंधित वादग्रस्त भूमि के रिकॉर्ड में कथित रूप से हेरफेर कर भूमि के क्षेत्रफल और मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेजों में बदलाव किए गए। इसके बाद उक्त भूमि की रजिस्ट्री/बिक्री करवाए जाने का आरोप है।

मामले में सामने आए तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। CIA-1 हांसी आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही भूमि रिकॉर्ड, संबंधित दस्तावेजों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण तायल को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!