डिवाइडर कूदकर आई पिकअप ने ट्रक को मारी टक्कर, कैबिन में फंसा चालक...30 मिनट की मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला बाहर

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2026 09:07 PM

a pickup truck jumped the divider and collided with the driver

झज्जर से रेवाड़ी की ओर आ रहे एक ट्रक की गांव गुरावड़ा स्थित त्रिवेणी होटल के समीप डिवाइडर कूदकर आई पिकअप गाड़ी से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक कैबिन में फंस गया, जिसे करीब आधे घंटे

रेवाड़ी|(महेंद्र भारती):  झज्जर से रेवाड़ी की ओर आ रहे एक ट्रक की गांव गुरावड़ा स्थित त्रिवेणी होटल के समीप डिवाइडर कूदकर आई पिकअप गाड़ी से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक कैबिन में फंस गया, जिसे करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पिकअप में सवार दो युवकों को मामूली चोटें लगी हैं। 

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक झज्जर की ओर से रेवाड़ी आ रहा था। जैसे ही वह गुरावड़ा गांव के त्रिवेणी होटल के पास पहुंचा, इसी दौरान दूसरी दिशा से डिवाइडर पार करके आई पिकअप गाड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का कैबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसके अंदर फंस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने डायल-112 पर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने भी चालक को कैबिन से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह बुरी तरह फंसा होने के कारण बाहर नहीं निकल सका। इसके बाद जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद चालक को कैबिन से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। पिकअप में सवार घायलों की पहचान बिहार के मायापुर निवासी 22 वर्षीय रोशन पुत्र सुधीर कुमार और 17 वर्षीय अनिकेत पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!