रेवाड़ी में जन्माष्टमी पर मंदिर में आधी रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मची भगदड़; सामने आई ये वजह

Edited By Harman, Updated: 05 Sep, 2026 01:23 PM

in rewari there was heavy firing at a temple at midnight on janmashtami

हरियाणा के रेवाड़ी से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिले के बोड़िया कमालपुर गांव स्थित बड़े शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुछ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की।

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिले के बोड़िया कमालपुर गांव स्थित बड़े शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुछ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि दही हांडी तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, प्राप्त जानकारी के अनुसार, जन्माष्टमी की रात बड़े शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समारोह चल रहा था। इस दौरान दही-हांडी तोड़ने को लेकर गांव के युवकों और पड़ोसी गांव के युवकों के बीच विवाद हुआ। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि आधी रात को दही-हांडी तोड़ने की तैयारी हुई। इस दौरान लाइट बंद की गई और ताबड़तोड़ चार राउंड हवा में फायरिंग हो गई। वहीं इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

इधर घटना की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!