दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की चपेट में आकर छात्रा गंभीर घायल, लोगों से जान बचाकर बाजरे के खेत में छिपा बस चालक

Edited By Isha, Updated: 03 Sep, 2026 01:15 PM

tragic accident student seriously injured after being hit by a roadways bus

जिले के गांव खेड़ी के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उनमें रोष फैल

रेवाड़ी ( महेंद्र भारती): जिले के गांव खेड़ी के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उनमें रोष फैल गया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए बस चालक मौके पर बस छोड़कर पास ही स्थित बाजरे के खेत में जाकर छिप गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख खेत में छिपा चालक बाहर निकला और हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!