पिता-पुत्र के रिश्ते तार-तार: मकान बेचने के विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा भी घायल...

Edited By Isha, Updated: 15 Sep, 2026 11:39 AM

son kills father over house sale dispute

हिसार के चंदन नगर में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

हिसार (विनोद) : हिसार के चंदन नगर में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि चंदन नगर में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मृतक की डेड बॉडी को उसके परिजन खरिया गांव स्थित घर पर ले गए हैं। पुलिस वहां पहुंची तो शव एक कमरे में चारपाई पर रखा हुआ था और उसके ऊपर कपड़ा डला हुआ था।

पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम और फिंगरप्रिंट टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मकान बेचने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद की बात सामने आई

जांच अधिकारी के मुताबिक, अभी मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अपना चंदन नगर स्थित मकान बेचना चाहता था। उसका बड़ा बेटा बबलू भी उसके पास ही रहता था। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई के बयान पर उसके बड़े बेटे बबलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

आरोपी भी घायल, सरकारी अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस ने बताया कि जिस बेटे पर हत्या के आरोप लगे हैं, उसे भी चोट लगी हुई है और उसका इलाज हिसार के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपी की स्थिति और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!