अंकित बालियान हत्याकांड: खाप चौधरियों का प्रशासन को अल्टीमेटम, 5 अक्तूबर तक कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

Edited By Isha, Updated: 13 Sep, 2026 05:31 PM

ankit baliyan murder case khap chaudharis issue ultimatum to administration

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें खाप चौधरियों और समाज के लोगों ने जिलाधिकारी आलोक यादव, पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह

डेस्क: हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें खाप चौधरियों और समाज के लोगों ने जिलाधिकारी आलोक यादव, पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह से मुलाकात की। खाप चौधरियों ने पुलिस और प्रशासन को पांच अक्तूबर तक मामले में कार्रवाई पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तब तक कार्रवाई नहीं होती तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।

करीब डेढ़ घंटे तक चली इस वार्ता में खाप चौधरियों ने परिवार के लगातार भय में होने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर धमकी या आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वालों के खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस की टीमें एक-एक लाख रुपये के इनामी वांछित शार्प शूटर सत्यम कादियान और आर्यन संधु की तलाश में कई राज्यों में दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि हत्याकांड में वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। इसके लिए हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। ये टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सर्विलांस की मदद से वांछित आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वहीं, इस मामले में गुरुग्राम निवासी गायक भूपेंद्र ढींगरा को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भूपेंद्र ने एक वीडियो जारी कर अंकित की हत्या करने की बात स्वीकार की थी।  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!