जमीन किसी की, ब्याना किसी का, 4 एकड़ जमीन के नाम पर ऐंठे 71 लाख...फर्जी फर्द दिखाकर ब्याना ऐंठने वाला आरोपी काबू

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2026 06:30 PM

fraud against a patiala resident in kurukshetra

कुरुक्षेत्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में चनारथल निवासी कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में चनारथल निवासी कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर जमीन का फर्जी रिकॉर्ड दिखाकर शिकायतकर्ता से 71 लाख रुपए बतौर ब्याना ले लिए। आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

4 एकड़ जमीन बेचने का हुआ था इकरारनामा

पुलिस को दी शिकायत में पटियाला, पंजाब निवासी दविन्द्र सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2025 को चनारथल निवासी हरविन्द्र सिंह, जो फिलहाल पांडो जिला यमुनानगर में रहता है, ने उसके साथ 4 एकड़ जमीन 62 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से बेचने का इकरारनामा किया था। इकरारनामे के अनुसार उसे जमीन का फ्रंट वाला हिस्सा दिया जाना तय हुआ था।

71 लाख रुपए दिए थे ब्याने के रूप में

शिकायतकर्ता के अनुसार नरमैल सिंह और सोनू निवासी चनारथल के कहने पर उसने 71 लाख रुपए ब्याने के रूप में दे दिए थे और इसकी बाकायदा लिखापढ़ी भी करवाई गई थी। बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी फर्द के माध्यम से अपने नाम गलत रकबा दिखाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।

न रकम लौटाई, न जमीन की रजिस्टरी करवाई

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी न तो उससे लिए गए 71 लाख रुपए वापस कर रहे थे और न ही जमीन की रजिस्टरी करवा रहे थे। शिकायत के आधार पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई।

आर्थिक अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार

आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राजेश कुमार और उप निरीक्षक हर्षवर्धन की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 सितंबर को आरोपी कुलबीर सिंह निवासी चनारथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!