Kurukshetra Theft : बर्तन की दुकान के गोदाम में हाथ साफ करने वाले आरोपी अरेस्ट, चोरी का सामान बरामद

Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Sep, 2026 07:05 PM

kurukshetra theft accused who looted utensils shop s warehouse arrested stolen

कुरुक्षेत्र पुलिस ने दुकान के गोदाम से चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र पुलिस ने दुकान के गोदाम से चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने आरोपी ध्यान नाथ उर्फ लाड़ी और रमजान, दोनों निवासी कस्बा इस्माईलाबाद, जिला कुरुक्षेत्र को काबू कर उनके कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भगवान दास निवासी पुराना बाजार, इस्माईलाबाद ने थाना इस्माईलाबाद में शिकायत दर्ज करवाई थी कि शहर की नई मार्केट में उसकी बर्तन की दुकान है। वह दुकान के लिए गोदाम से सामान लेने गया था। गोदाम पर पहुंचने पर उसने देखा कि शटर आधा खुला हुआ था।

गोदाम के अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर वहां से कैम्पर स्टील, जूस मशीन, डिनर सेट सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज कर जांच मुख्य सिपाही संजीव कुमार को सौंपी गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल के मार्गदर्शन में मुख्य सिपाही संजीव कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों ध्यान नाथ उर्फ लाड़ी और रमजान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा कैम्पर स्टील, जूस मशीन, डिनर सेट सहित अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। मामले में पुलिस की ओर से आगामी जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!