कुरुक्षेत्र: गोगपुर गांव फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर की राइफल और कार बरामद

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2026 09:09 PM

second accused arrested in gogpur village firing case

कुरुक्षेत्र के गोगपुर गांव में कहासुनी के बाद हवाई फायर करने के मामले में थाना झांसा पुलिस ने दूसरे आरोपी को शामिल तफ्तीश किया है। पुलिस ने सिमरनजीत सिंह निवासी गोगपुर को जांच में शामिल करते हु

कुरुक्षेत्र(रणदीप): कुरुक्षेत्र के गोगपुर गांव में कहासुनी के बाद हवाई फायर करने के मामले में थाना झांसा पुलिस ने दूसरे आरोपी को शामिल तफ्तीश किया है। पुलिस ने सिमरनजीत सिंह निवासी गोगपुर को जांच में शामिल करते हुए वारदात में प्रयोग की गई 315 बोर की राइफल और कार बरामद की है। अदालत से अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

फार्म पर मिलने पहुंचे युवक से हुई थी कहासुनी

पुलिस को दी शिकायत में गोगपुर निवासी कुलदीप सिंह ने बताया था कि 28 अगस्त को शाम करीब 7:45 बजे वह अपने भाई गुरप्रीत सिंह से मिलने फार्म पर गया था। इसी दौरान कवरजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, कमरजीत सिंह का बेटा और एक अन्य युवक गाड़ियों में वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे।

इसी दौरान कमरजीत सिंह ने अपनी बंदूक से कथित तौर पर हवाई फायर करना शुरू कर दिया। घटना के बाद कुलदीप सिंह ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पहले आरोपी को अगले दिन किया था गिरफ्तार

कुलदीप सिंह की शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 अगस्त को हवाई फायर करने के आरोपी कवरजीत सिंह निवासी गोगपुर को गिरफ्तार कर लिया था।

315 बोर राइफल और कार बरामद

मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए थाना झांसा प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, कश्मीर सिंह और सिपाही राजपाल की टीम ने 10 सितंबर को दूसरे आरोपी सिमरनजीत सिंह को जांच में शामिल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई 315 बोर की राइफल और कार बरामद की।

अग्रिम जमानत मिलने पर किया रिहा

पुलिस के अनुसार सिमरनजीत सिंह की माननीय अदालत से अग्रिम जमानत मंजूर हो गई। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करके उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!