Kurukshetra : पिहोवा में 2 लाख लूटने वाले बदमाश का एनकाउंटर, टांग में लगी गोली

Edited By Harman, Updated: 03 Sep, 2026 01:46 PM

kurukshetra encounter of a criminal who robbed rs 2 lakh from a former hsgmc me

कुरुक्षेत्र पुलिस ने पिहोवा में एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए की नकदी लूटने के मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र पुलिस ने पिहोवा में एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए की नकदी लूटने के मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक उर्फ अभी व आशीष उर्फ बिल्ला निवासी बलबेडा, जिला कैथल तथा अमित उर्फ अंकित निवासी हजवाना, जिला कैथल को हरिद्वार से काबू किया। पुलिस के अनुसार पेहवा लाते समय आरोपी अभिषेक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मोटरसाइकिल पर जा रहे व्यक्ति से छीने थे 2 लाख

अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि 1 सितंबर को सतपाल सिंह निवासी शास्त्री कॉलोनी, पेहवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह घर से 2 लाख रुपए की नकदी लेकर मोटरसाइकिल पर संधु फार्म मोरथली की ओर जा रहा था। हुडा ग्राउंड के रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा कर उसे रोक लिया और जबरदस्ती 2 लाख रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए। छीना-झपटी के दौरान सतपाल सिंह को चोटें भी आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पेहवा में भर्ती करवाया गया। शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच सीआईए-2 को सौंपी।

हरिद्वार में छिपे होने की मिली सूचना

2 सितंबर को सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य सिपाही विजय कुमार व सिपाही अंकित की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारदात के बाद तीनों आरोपी हरिद्वार में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत हरिद्वार में दबिश देकर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।

लघुशंका के बहाने भागने की कोशिश, पुलिस से हुई मुठभेड़

निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि हरिद्वार से आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उन्हें पेहवा लेकर आ रही थी। कुरुक्षेत्र-लाडवा रोड पर गांव कड़ामी के पास पहुंचने पर आरोपी अभिषेक ने लघुशंका जाने की बात कही। पुलिस कर्मचारियों ने उसे गाड़ी से नीचे उतारा। इसी दौरान अभिषेक ने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए भागने तथा एक पुलिस कर्मचारी का हथियार छीनने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने भागने का प्रयास जारी रखा। इस पर पुलिस कर्मचारी ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद उसे काबू कर उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

आज न्यायालय में पेश कर लिया जाएगा पुलिस रिमांड

पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटी गई रकम, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल तथा अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को पूछताछ के दौरान लूट की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी जिला कुरुक्षेत्र व कैथल में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी अभिषेक उर्फ अभी के खिलाफ स्नैचिंग व मोटरसाइकिल चोरी के 5 मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी आशीष उर्फ बिल्ला के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के 3 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!