कुरुक्षेत्र में डंपर के चपेट में आने से महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लाडवा-शाहाबाद रोड किया जाम; ड्राइवर फरार

Edited By Harman, Updated: 17 Sep, 2026 03:16 PM

woman dies after being hit by a dumper in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में लाडवा रोड पर डीग गांव चौक के पास गुरुवार सुबह डंपर की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में लाडवा रोड पर डीग गांव चौक के पास गुरुवार सुबह डंपर की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लाडवा-शाहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गांव यारी निवासी रितू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रितू सुबह करीब 11 बजे किसी काम से डीग बस स्टैंड के पास आई थी। इसी दौरान वह डंपर की चपेट में आ गई। डंपर के नीचे कुचले जाने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार

हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में हादसे को लेकर रोष फैल गया और उन्होंने लाडवा-शाहाबाद रोड पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम

जाम की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क पर यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इन्हीं बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!