सावधान! यमुनानगर में स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 13 पहुंचा

Edited By Isha, Updated: 25 Sep, 2026 09:09 AM

elderly person dies of swine flu in yamunanagar

जिले में स्वाइन फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुजुर्ग कई दिनों से पीजीआई में भर्ती थे।

यमुनानगर: जिले में स्वाइन फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुजुर्ग कई दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। उन्हें पहले से ब्लड प्रेशर, शुगर और डायलिसिस सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं।

स्वास्थ्य विभाग को यमुनानगर में दो नए स्वाइन फ्लू के मरीज भी मिले हैं। इनमें एक साल का बच्चा और 51 वर्षीय महिला शामिल हैं। नए मामलों के सामने आने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इससे पहले जिले में 11 मामले सामने आए थे।

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटेन ने बताया कि बुजुर्ग का पीजीआई में उपचार चल रहा था। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उनका उपचार किया जा रहा था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। स्वास्थ्य विभाग नए मामलों की निगरानी कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!